दिनांक : 16.04.2026
जिला : विदिशा
विदिशा पुलिस की सख्त कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
थाना नटेरन क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में विदिशा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 22.11.2025 को आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर नटेरन स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ गलत काम किया। जब पीड़िता को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने उससे संपर्क समाप्त कर दिया। इस पर आरोपी द्वारा उसे धमकाया गया एवं बदनाम करने की बात कही गई।
इसके बाद दिनांक 15.04.2026 को पीड़िता द्वारा थाना नटेरन में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह कक्षा 10वीं की छात्रा है एवं स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी पहचान एंबुलेंस चालक से हुई। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसका मोबाइल नंबर प्राप्त किया और उससे बातचीत शुरू कर शादी का झांसा दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
पीड़िता की शिकायत पर थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 84/2026 के तहत धारा 64, 64(1), 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी की जानकारी:
गठित टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव मालवीय, उम्र 23 वर्ष, निवासी बर्धा को घटना के मात्र 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन:
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहर सिंह मंडेलिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
महत्वपूर्ण भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहर सिंह मंडेलिया, उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह एवं आरक्षक धर्मेंद्र अहिरवार की विशेष भूमिका रही।
विदिशा पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील है एवं ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.