नन्ही बालिका ने जन्मदिन पर दिया अनोखा संदेश: न्यौता भोज के साथ पौधारोपण कर बच्चों में बांटी खुशियां
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कौड़िया में एक नन्ही बालिका अनन्या वर्मा ने अपना जन्मदिन बेहद ही प्रेरणादायक और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश की। जहां आज के दौर में जन्मदिन पार्टियों और दिखावे तक सीमित होते जा रहे हैं, वहीं अनन्या ने अपने खास दिन को समाज और पर्यावरण के नाम समर्पित कर एक सकारात्मक संदेश दिया।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर अनन्या वर्मा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में अध्ययनरत बच्चों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्राम के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर न्यौता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को बड़े ही स्नेह और उत्साह के साथ खीर-पूड़ी सहित पारंपरिक क्षेत्रीय व्यंजन परोसे गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरे वातावरण में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का सबसे सराहनीय पहलू यह रहा कि अनन्या वर्मा ने अपने करकमलों से बच्चों को पेंसिल और कॉपियों का वितरण किया, जिससे शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। इस छोटी सी पहल ने बच्चों के मन में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने का कार्य किया।
इसके साथ ही “टीम पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो” परिवार छत्तीसगढ़ के सक्रिय सदस्य एवं अनन्या के पिता इंद्रकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अनन्या ने स्वयं पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। इस पहल के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव भी देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सरपंच प्रदीप वर्मा, उपसरपंच विष्णु साहू, घनश्याम वर्मा, पंच डीले वर्मा, पंच इंद्र कुमार वर्मा, श्वेता महिलांगे, सुपरवाइजर मोंगरा बाई वर्मा, शिवलाल वर्मा, मीना वर्मा, शिवकुमारी वर्मा, अंजलि वर्मा, भुनेश्वरी डहरिया, गीता बाई साहू, मितानिन नीलम वर्मा, पटकुमार डहरिया, लोकेश साहू, धर्मेंद्र वर्मा, यशवंत वर्मा, नीरज, विकास, देवेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वहीं “टीम पेड़ नहीं हम प्राण लगाबो” के सदस्य मनमोहनदास वैष्णव, पवन कुमार जायसवाल, कपिल कश्यप, डाकेश्वर वर्मा, राहुल, संतोष सेन, विनय कश्यप, अशोक साहू, लक्ष्मण कुमार वर्मा, गोविंद वर्मा, भीजेंद्र वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए अनन्या वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.