Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 8, 2026

सिमगा कॉलेज में लापरवाही उजागर: वाटर कूलर खराब, सफाई व्यवस्था ठप

 सिमगा कॉलेज में लापरवाही उजागर: वाटर कूलर खराब, सफाई व्यवस्था ठप



सिमगा। क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में इन दिनों मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी असंतोष व्याप्त है। लंबे समय से खराब पड़े वाटर कूलर और परिसर में व्याप्त गंदगी, विशेषकर बाथरूम की साफ-सफाई को लेकर विद्यार्थियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर आज एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राएं रोजाना पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में जब शुद्ध और ठंडे पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, ऐसे समय में वाटर कूलर का खराब होना छात्रों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। कई छात्रों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

वहीं दूसरी ओर, महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। खासकर शौचालयों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बना रहता है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जिससे उनकी नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएसयूआई जिला महासचिव हितेश साहू के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिला और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हितेश साहू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति अत्यंत निराशाजनक है।

उन्होंने प्राचार्य को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर वाटर कूलर को ठीक नहीं किया गया और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया, तो एनएसयूआई सिमगा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन की स्थिति निर्मित होने पर उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्रों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। उन्होंने बताया कि पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने के समय अभिषेक शर्मा, अमन पांडे, पप्पू देवांगन, हिमांशु मिरी, ऋतु मार्कण्डेय, अनिता मार्कण्डेय, पूर्वा नायक, तारिणी वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

छात्रों का कहना है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं अब देखना यह होगा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की इन गंभीर समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad