Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 23, 2026

आस्था और उल्लास का महासंगमः युवा ह्रदय सम्राट पूज्य धर्मगुरु युवराज गुरु सौरभ साहेब जी का अवतरण दिवस ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ

 आस्था और उल्लास का महासंगमः युवा ह्रदय सम्राट पूज्य धर्मगुरु युवराज गुरु सौरभ साहेब जी का अवतरण दिवस ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ



सिमगा:- मानवता के पथ-प्रदर्शक और अध्यात्म के पुंज युवा प्रेरणा स्रोत परम पूज्य धर्मगुरु  युवराज गुरु सौरभ साहेब जी  का अवतरण दिवस स्थानीय लोगों  एवं संत समाज द्वारा जय स्तंभ चौक सिमगा में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।




 हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने इस आयोजन को न केवल भव्य बनाया, बल्कि इसे एक ऐतिहासिक सफलता के रूप में दर्ज कराया।भक्तिमय वातावरण और आध्यात्मिक समागम सुबह से ही आयोजन स्थल पर संत समाज  अत्यधिक मात्रा उपस्थित रहे।  धर्मगुरु युवराज गुरु सौरभ साहेब जी का आयोजन स्थल पहुंचने पर समाज प्रमुखों द्वारा सम्मान, श्रद्धा और आदर के साथ माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ प्रेषित किया और गर्मजोशी एवं आतिशबाजी से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। विभिन्न गांवों से आए अनुयायियों , जनप्रतिनिधियों एवं संत समाज ने गुरुदेव के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर आयोजित विशेष आशीर्वचन में गुरुदेव ने समाज को सत्य, अहिंसा और प्रेम एवं ईमानदारी के मार्ग में चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजन स्थल जय स्तंभ चौक सिमगा में धर्मगुरु, युवराज गुरु सौरभ साहेब जी एवं समाज प्रमुखों द्वारा केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। उसके पश्चात बाबा जी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान (अस्पताल) सिमगा पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे भर्ती मरीजों का कुशल क्षेम जाना और अपने अवतरण दिवस में सेवा भाव प्रदर्शित करते हुए अस्पताल में फल वितरण किया गया और स्वास्थ्य अधिकारी ( डाक्टरों) को  उचित इलाज एवं सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए निर्देश दिए।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रुप में श्रीमती अंजु बबलू पटेल सभापति जनपद पंचायत सिमगा, श्रीमती मनीषा मेननजीत सरपंच ग्राम पंचायत रिंगनी, शिव तुरकाने सरपंच ग्राम पंचायत केसदा, हेमकुमार गायकवाड़ पंच हथबंद एवं समाज सेवी, ज्ञानदास घितकर , रतिराम, पुरन कुर्रे, नान्हे, मनीष मांडले, लक्की जांगड़े, तुकेन गायकवाड़ , मंजीत, हिरा बंजारे, जिनेन्द्र भारती, रंजीत सोनवानी, जगमोहन मार्कंडेय अध्यक्ष सतनामी समाज परिक्षेत्र सिमगा, सागर, कृष्णा,आकाश मांडले सहित कई राजनेताओं, समाजसेवियां का विशेष गरिमामय उपस्थिति रहे। समाज प्रमुखों ने गुरुदेव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। धर्मगुरु युवराज गुरु सौरभ साहेब जी के अवतरण दिवस के कार्यक्रम का अध्यक्षता एवं नेतृत्व श्रीमती अंजु बबलू पटेल सभापति जनपद पंचायत सिमगा द्वारा किया गया।शांतिपूर्ण समापन और आभार

भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और आयोजन समिति के स्वयंसेवकों के बेहतर समन्वय के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ। आयोजन समिति सतनाम सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी संत समाज और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से यह आयोजन एक नए प्रतिमान स्थापित करने में सफल रहा।


CNI NEWE सिमगा से ओंकार साहू कि रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad