बीजापुर विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे पत्रकार, हर माह की अंतिम मंगलवार को कलेक्टर संबित मिश्रा संग सार्थक चर्चा
जिला प्रशासन और मीडिया का तालमेल ।
बीजापुर जिले के विकास गति देने और प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक नयी पहल की शुरुआत की गयी।
कलेक्टर संबित मिश्रा की अध्यक्षता मे आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया अब प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को होगा संवाद और मजबूत होगा समन्वय।
नयी व्यवस्था के तहत अब पत्रकारों को एक नियमित समय मिल सकेगा । वे अपने क्षेत्र की समस्याएं एवं विकास कार्यों की स्थिति एवं जनसरोकार के मुद्दों को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। इससे प्रशासनिक पार्दर्शिता व जबाब देही में वृद्धि की उम्मीद है। पत्रकरों की समस्याओं पर एक संवेदनहीन शील पहल।
प्रेस क्लब भवन एवं जिला पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष के संतोष और संरक्षक याकूब खान, कोषाध्यक्ष बसंत मामडीकर, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश पैदा के नेतृत्व में पत्रकारों की विभिन्न समस्याएं उठायी गयी।
कलेक्टर संबित मिश्रा ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए पत्रकारों को आश्वस्त किया कि नियमों के दायरे में रहकर पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।
बेरोजगार पत्रकारों के लिए मार्गदर्शन और सहायता के लिए विकल्पों पर कार्य किया जायेगा। और संबन्धित विभागों से समन्वय बनाकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाये जायेंगे।
जनप्रतिनिधि से भी संवाद,,,
बैठक के बाद पत्रकारों ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि से भी सौजन्य मुलाकात कर विकास और मीडिया की भूमिका कार्य पर भी चर्चा।
भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग से भी विभिन्न मुद्दों पर भी संवाद स्थापित किया गय।
सभी विभागों व पत्रकारों की भागीदारी बैठक में एस डी एम जागेश्वर कौशल एवं जन सम्पर्क अधिकारी दिनेश नेताम सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बीजापुर जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों की गरिमा मयी उपस्थिति ने इस पहल को और प्रभावशाली बना दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.