रोहासी का बेटा चमका अंतरिक्ष की दुनिया में – लक्ष्यशील साहू बने ISRO युविका 2026 के युवा वैज्ञानिक
नगर पंचायत रोहासी के प्रतिभाशाली छात्र लक्ष्यशील साहू ने अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ISRO के प्रतिष्ठित युविका 2026 कार्यक्रम में युवा वैज्ञानिक के रूप में अपना स्थान बनाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
लक्ष्यशील साहू जवाहर नवोदय विद्यालय के मेधावी छात्र हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की शीर्ष वैज्ञानिक संस्था तक पहुंचना न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
लक्ष्यशील के पिता भूपेंद्र साहू ने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि लक्ष्यशील शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं और विज्ञान के प्रति उनकी विशेष रुचि रही है।
इस उपलब्धि पर जिला साहू संघ अध्यक्ष सुनील साहू, सहित राजाराम साहू, सुशील साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू, अमृत साहू, हेमंत साहू, पारसमणी साहू,मुकेश साहू, वीरू साहू, उमाशंकर साहू, धन्नू साहू, डोमन साहू, गनपत साहू, पत्रकार केशव साहू, संजू साहू, ओंकार साहू,सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने लक्ष्यशील साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लक्ष्यशील की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देगी कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.