राजनांदगांव की राजगामी संपदा समिति" की अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के पश्चात श्रीमती पूर्णिमा साहू का हुआ डोंगरगढ़ आगमन
डोंगरगढ- राजनांदगांव राजगामी संपदा की अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के पश्चात पूर्णिमा साहू डोंगरगढ माँ बम्लेश्वरी देवी दर्शन करने पहुची जहाँ उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर डोंगरगढ़ शहर मंडल महामंत्री विनीत यादव/विनय बंसल, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अचला सिंह ठाकुर, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयंत साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अलंकृत शर्मा, मंडल महामंत्री शुभम अग्रवाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमन नामदेव सहित अनके कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वही इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
अलंकृत शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेट कर नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर अध्यक्ष महोदया से आशीर्वाद लिया तथा उनके उज्वल भविष्य के लिए माँ बमलेश्वरी से प्रार्थना करते हुए उन्हें माँ बमलेश्वरी जी की चुनरी भेंट की।
साथ ही डोंगरगढ़ साहू समाज के प्रमुख सदस्य—हंसराज साहू, हेमंत साहू, वीरेंद्र साहू, गिरीश साहू, अशोक कुमार साहू, आशीष साहू, दुर्गेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।
यह अवसर सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति एवं नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक रहा।
श्रीमती पूर्णिमा साहू को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं की है ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.