श्रीराम ने संदेश दिया है कि रिश्तों में, घर-परिवार में प्रेम और अपनापन बनाए रखना चाहिए : अशवंत तुषार साहू
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरियाडीह मे तीन दिवसीय श्री राम कथा कार्यक्रम में शामिल हुआ ।
जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में फूल माला, चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया
तुषार साहू ने श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
तुषार साहू ने बताया कि
श्रीराम की पूजा के साथ ही उनसे जुड़ी घटनाओं में छिपे संदेशों को जीवन में उतार लिया जाए तो हमारी सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रामायण के बालि वध प्रसंग में श्रीराम ने संदेश दिया है कि रिश्तों में, घर-परिवार में प्रेम और अपनापन बनाए रखना चाहिए, गलत भावनाओं से बचें, वर्ना रिश्ते टूट सकते हैं।..
सुग्रीव अपने भाई बाली की वजह से छिप-छिपकर जंगल में रह रहे थे। हनुमान जी ने श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता करा दी थी। इन दोनों ने एक-दूसरे की मदद करने का संकल्प लिया। इसके बाद श्रीराम ने सुग्रीव की समस्या हल करने की योजना बनाई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.