सुशासन त्योहार का ग्राम ताराशिव में आगाज, 400 प्रकरणों का त्वरित निराकरण !
तिल्दा-नेवरा = शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित “सुशासन त्योहार” का शुभारंभ तिल्दा जनपद क्षेत्र के ग्राम ताराशिव में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।
आयोजित शिविर में ग्रामीणों द्वारा राजस्व, पंचायत, बिजली, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जानकारी के अनुसार सुशासन त्योहार के दौरान कुल 729 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 654 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। वहीं शेष 75 प्रकरणों को आवश्यक प्रक्रिया एवं जांच के लिए लंबित रखा गया है, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि शासन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.