Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 2, 2026

शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना का परीक्षा परिणाम घोषित पाँचवी में 88.50% खेमकुमार वर्मा प्रथम, 83.50 % द्वितीय किशन जंघेल एवं तृतीय स्थान हरीश खरे 82.50% रहे

 शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना का परीक्षा परिणाम घोषित



पाँचवी में 88.50% खेमकुमार वर्मा प्रथम, 83.50 % द्वितीय किशन जंघेल एवं तृतीय स्थान हरीश खरे 82.50% रहे


खैरागढ़ / छुईखदान । शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें कक्षा पाँचवी में कुल तेरह बच्चे अध्ययनरत थे जिसमें खेम कुमार वर्मा 88.50 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान,83.50 प्रतिशत लेकर किशन जंघेल द्वितीय एवं हरीश खरे 82.50 लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं,जिसका विवरण इस प्रकार है चार बच्चों को A ग्रेड, पाँच बच्चों को B+ ग्रेड,दो बच्चों B ग्रेड और दो बच्चों को C+ ग्रेड मिला है।सत्र में कक्षा में उपस्थित 238 दिनों में हरीश खरे 225 दिन, कामनी जंघेल 225 दिन,किशन 219 दिन उपस्थित रहे 

        कक्षा चौथी में कुल 11 बच्चे अध्ययनरत थे जिसमें कक्षा चौथी में देवा जंघेल 92 प्रतिशत A + ग्रेड प्रथम, भुनेश्वरी जंघेल 89.5 A ग्रेड द्वितीय, एवं कौशल जंघेल 87.5 प्रतिशत A ग्रेड लेकर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किए।कक्षा की कुल परीक्षा परिणाम एक बच्चा A+ग्रेड, दो बच्चों को A ग्रेड, चार बच्चों को B+ ग्रेड,दो बच्चों को B ग्रेड एवं दो बच्चों को C+ ग्रेड मिला है।सत्र व कक्षा में उपस्थिति कुल शाला दिवस 238 रही जिसमें रोहणी मंडावी 224 दिन,देवा जंघेल 219 दिन, डिम्पल जंघेल 213 दिन उपस्थित रहे।

           कक्षा तीन में कुल दर्ज 14 जिसमें कुसुम 88 प्रतिशत A ग्रेड प्रथम ,गीताजंली 85 प्रतिशत A ग्रेड द्वितीय,साहिल 77 प्रतिशत B+ ग्रेड रहे।कुल कक्षा परिणाम दो बच्चों को ए ग्रेड,पांच बच्चों B+ग्रेड, चार बच्चों को B ग्रेड एवं तीन बच्चों को C+ ग्रेड प्राप्त हुए।कक्षा व सत्र में उपस्थिति 238 दिन में तीन बच्चे साहिल,कुसुम और गीताजंली 221 दिन रहे।

           कक्षा दूसरी में कुल दर्ज 14 रहे जिसमें तानिया 92 प्रतिशत A+ ग्रेड प्रथम,रोहन 87 प्रतिशत A ग्रेड द्वितीय एवं भूमिका 85 प्रतिशत A ग्रेड तृतीय स्थान प्राप्त किए संपूर्ण परीक्षा परिणाम कक्षा में 01 बच्चे को  A+ ग्रेड, 09 बच्चों को A ग्रेड, 02 बच्चों को B+ एवं 02 बच्चों को B ग्रेड प्राप्त हुए उसी तरह सत्र में उपस्थिति 238 दिन में तानिया 216 दिन प्रथम,लोकनाथ 213 दिन द्वितीय एवं गजेंद्र 212 दिन तृतीय रहे।

     कक्षा पहली का परीक्षा परिणाम कुल दर्ज 13 रहा जिसमें रेशमी 90 प्रतिशत प्रथम A ग्रेड ,भूपाली 88 प्रतिशत A ग्रेड द्वितीय वंशिका 87 प्रतिशत A ग्रेड तृतीय रहे।कक्षा का परीक्षा परिणाम पाँच बच्चे A ग्रेड, पाँच बच्चों ने B+ग्रेड एवं तीन बच्चों ने B ग्रेड स्थान प्राप्त किए हैं सत्र व कक्षा में उपस्थिति 238 दिन में तियांशु 223 दिन,कामनी 201 दिन द्वितीय एवं सुमित 197 दिन तृतीय रहे। सभी बच्चों को प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी गर्मी को देखते हुए ज्यादा धूप में नहीं निकलेंगे पानी भरपूर पियेंगे और ठंडी स्थानों पर रहेंगे ज्यादा बाहर नहीं निकलेंगे छांव में ही रहेंगे अत्यधिक ठंडी चीजों का सेवन भी नहीं करेंगे तालाब में अत्यधिक डुबकी नहीं लगाएंगे पेड़ पौधों में चढ़ते समय सावधानी का ध्यान रखेंगे कुछ अच्छा सीखने का प्रयास करेंगे जैसे संगीत, पेंटिंग, चित्रकारी, मेहंदी, शतरंज,गीत संगीत वाद्ययंत्र आदि सीखने का प्रयास जरूर कीजिएगा आप सभी को बहुत बहुत बधाई,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने भी बधाई। और शुभकामनाएं दी शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना एस एम सी अध्यक्ष राम किशुन जंघेल,दिलीप जंघेल,ग्राम पटेल राजकुमार जंघेल,उपाध्यक्ष सुशील खरे,सरपंच गीता बाई खरे सरपंच प्रतिनिधि रमेश खरे,हंस राम जंघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad