जिला सिवनी मध्यप्रदेश
केवलारी में राष्ट्रीय श्रमजीवि पत्रकार परिषद ब्लॉक इकाई केवलारी की बैठक संपन्न, कार्यकारणी घोषित
सी एन आई न्यूज सिवनी केवलारी
आज दिन गुरुवार की रात्रि 7 बजे करीब नगर केवलारी के पत्रकार भवन में राष्ट्रीय श्रमजीवि पत्रकार परिषद ब्लॉकइकाई केवलारी के बैठक संपन्न हुई । जिला अध्यक्ष शरद दुबे के मुख्य आतिथ्यि एवं जिला इकाई के वरिष्ट पदाधिकारी की उपस्थिति में नगर केवलारी में बैठक का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी राजदीप रांहगडाले ने जानकारी देते बताया कि बैठक में राष्ट्रीय श्रमजीवि पत्रकार परिषद ब्लॉक इकाई की सदस्यता कार्यक्रम में 15 पत्रकार साथिर्यों ने अन्य संघ की सदस्याता को त्याग कर परिषद की सदस्या ग्रहण की जिला अध्यक्ष शरद दुबे के मार्गदर्शन में ब्लाक इकाई की कार्यकारणी घोषित की गयी है। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र पटले, उपाध्यक्ष श्रीमति जमुना अहिवार, प्रीतम पाल, सचिव धरमचंद जैन, संगठन मंत्री पवन बघेल, मीडिया प्रभारी राजदीप रांहगडाले कोषाध्यक्ष-प्रवीण दुबे एवं जिला कार्यकारणी समिति में राजू मेहरा, नीलेश अवधिया, अशोक बंदेवार वरिष्ट पत्रकारो को सामिल किया गया।कार्यक्रम के समापन में केवलारी एसडीएम श्री महेश अग्रवाल ,तहसीलदार श्री शशांक मेश्राम ने पत्रकारों को समाज का आइना बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही पत्रकारों के साथ भोजन किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने साथियो की सहभागीता एवं सहयोग रहा।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.