जिले में विधायक प्रतिनिधि नियुक्ति, ग्राम कोसमर्रा गोगले के दिनेश साहू को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :-
खैरागढ़ -- जिले में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति के तहत ग्राम कोसमर्रा रामपुर निवासी दिनेश साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा द्वारा जारी अधिकृत पत्र के माध्यम से उन्हें तहसील छुईखदान एवं तहसील अंतर्गत विभिन्न शासकीय विभागों के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि दिनेश साहू शासन एवं प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण में सहयोग करेंगे। साथ ही वे शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विधायक कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार उन्हें शासकीय बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा विभागीय कार्यों की निगरानी एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों में भी उनकी सहभागिता रहेगी।
क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और जनसंपर्क में तेजी आएगी। विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर दिनेश साहू ने विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.