पश्चिम बंगाल पांडूचेरी असम के चुनाव में मिली भारतीय जनता पार्टी की जीत
भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल के हर मतदाता की जीत है
महासमुंद । पश्चिम बंगाल पांडूचेरी असम के चुनाव में मिली भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल के हर मतदाता की जीत है और हमारे भारतीय जनता पार्टी के कर्मशील कार्यकर्ताओं की जीत है इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश के लोकप्रिय नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी ही है नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव प्रचंड मत से भारतीय जनता पार्टी ने जीता है देश में महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने कहा कि 15 साल तक पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई ममता के गुंडो के द्वारा लोगों को परेशान करने का काम ममता के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया गुंडाराज चलाया गया सभी की जांच होगी और ममता बनर्जी के गुंडो के घरों में बुलडोजर की कार्यवाही भी होगी और वहां विकास की गंगा बहेगी अयाज रजा ने जीत का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी गृह मंत्री अमित शाह जी भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी और भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने मिलकर खूब मेहनत करके यह चुनाव को जीता है और चारों ओर सुशासन सरकार का विकास पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगा महिलाओं को सम्मान और सभी को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा और कांग्रेस पार्टी को पश्चिम बंगाल की जनता ने उनके कुकर्मों से नकारा है और उनकी एक भी सीट नहीं आई अब कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व भारत से खत्म हो गया है और जनता का विश्वास प्रेम भारतीय जनता पार्टी की ओर देखने को मिल रहा है अयाज रजा ने कहा कि अब भगवा धारी की सरकार आ गई है किसी भी अपराधियों को अब बक्सा नहीं जाएगा एवं आने वाले समय में 2028 में छत्तीसगढ़ में भी 90 के 90 विधानसभा में हम कमल खिलाकर फिर से छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.