Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 14, 2026

अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी पर बागनदी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 राजनांदगांव 



अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी पर बागनदी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 


मध्यप्रदेश में खपाने ले जाई जा रही 43 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब जप्त

 

शराब तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी विक्टोरियस कार सहित कुल 15,17,250/- रुपये का मशरूका बरामद


नाकाबंदी तोड़कर पुलिस वाहन को मारी टक्कर, जानलेवा तरीके से वाहन चलाकर भागने का प्रयास


दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी 


आरोपी:- 1 किशन धीवर पिता राजकुमार धीवर उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमंाक 19 शीतला मंदिर के पास ग्राम जेवरा ओपी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ0ग0



2. करण केंवट पिता शैलेश केंवट उम्र 21 वर्ष वार्ड नंबर 02 गौरी होटल के पास स्मृति नगर चौंक भिलाई ओपी स्मृति नगर भिलाई जिला दुर्ग छ0ग0


धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट, धारा 281, 132, 324(3), 324(4) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई


थाना बागनदी एवं साइबर थाना की संयुक्त कार्यवाही


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पत्रिका पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बागनदी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की विक्टोरियस कार क्रमांक BL08 TB 7988 में अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब परिवहन की जा रही है।


सूचना पर थाना बागनदी प्रभारी श्री नंदकिशोर गौतम नेतृत्व में थाना बागनदी स्टाफ एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा ग्राम बागनदी चौक में घेराबंदी कर सघन नाकाबंदी की गई। दिनांक 14.05.2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु कार चालक द्वारा नाकाबंदी में लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए पुलिस की अधिकृत स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मार दी तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जान का खतरा उत्पन्न करते हुए तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन भगाने लगा।


पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी वाहन को अनियंत्रित कर सड़क किनारे गड्ढे में उतार दिया गया, जिसके बाद घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम करण केंवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी स्मृति नगर चौक, भिलाई जिला दुर्ग, किशन धीवर, उम्र 25 वर्ष, निवासी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग बताया।


वाहन की तलाशी लेने पर कुल 43 पेटी मध्यप्रदेश में बिक्री हेतु अनुज्ञिप्त गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 2150 नग (387 लीटर) शराब पाई गई। जप्त शराब की कीमत लगभग 2,90,250/- रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई। कुल जुमला मशरूका 15,17,250/- रुपये जप्त किया गया।


आरोपियों के विरुद्ध थाना बागनदी में धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट, धारा 281, 132, 324(3), 324(4) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


पूछताछ में आरोपियों ने शराब को जेवरा सिरसा निवासी गोलू सरदार उर्फ सवेन्दर सिंह के लिए ले जाना तथा आमगांव निवासी सोनू द्वारा शराब उपलब्ध कराया जाना बताया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


 सराहनीय भूमिका:

थाना बागनदी पुलिस स्टाफ एवं नाकाबंदी टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई तथा अंतर्राज्यीय तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad