Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 25, 2026

महिला सशक्तिकरण केन्द्र में आईटी असिस्टेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित

 महिला सशक्तिकरण केन्द्र में आईटी असिस्टेंट


पद के लिए आवेदन आमंत्रित


कवर्धा, 25 मई 2026। भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई अम्ब्रेला योजना “मिशन शक्ति” अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) में आईटी असिस्टेंट पद पर संविदा भर्ती की जाएगी। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा जारी विज्ञापन अनुसार जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) में आईटी असिस्टेंट (अनारक्षित) के आरक्षित पद की पूर्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026, मंगलवार को कार्यालयीन समय शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad