अमोरा महिला कमाण्डो टीम की बैठक सम्पन्न
जिला पुलिस का सहयोग अनुकरणीय
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमोरा (महन्त) में माननीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित महिला कमाण्डो टीम की आज अतिआवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इसमें आज सर्वसम्मति से अम्बिका कश्यप को सचिव और मायावती सूर्यवंशी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला कमाण्डो दीदीयों के लिये आवश्यक सामाग्री (टोपी , सिटी , लाठी , टॉर्च) की कमी के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही गांव में किसी व्यक्ति को दारू / गांजा बेचते पकड़वाने पर मुखबिर को नगद ईनाम दिये जाने का निर्णय लिया गया। गांव में दीवाल पेस्टिंग कर इसके प्रचार - प्रसार कराने की भी सरपंच द्वारा घोषणा की गई। बैठक में महिला कमाण्डो टीम के अध्यक्ष श्रीमति उमा दुबे , सभी सदस्यगण , सरपंच राकेश कश्यप , सियाराम धर्म गौरक्षक सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गेश साहू , उपाध्यक्ष चंद्रहास साहू , सदस्य मुकेश कर्ष , सरवन , शिवा , आशीष और बिसाहू दुबे , आरती लाल दुबे सहित गणमान्य नागरिक और प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में ग्राम कोटवार द्वय शिवप्रसाद सूर्यवंशी /अमर राज चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.