जिला सिवनी मध्यप्रदेश
दो बालकों की तालाब में डूबने से हुई मौत...
उगली थाना क्षेत्र की बड़ी घटना...
सी एन आई न्यूज सिवनी
गत दिवस शाम 4-5 बजे दो नादान बच्चे खेलते हुए, जलाशय के नजदीक शौच आदि के लिये गये, जो अनियंत्रित होकर गांव के तालाब में एक बालक गिर गया, जिसे देखकर व डूबता हुआ समझकर दूसरा बालक भी कूदा और दोनों असमय दुर्घटना का शिकार हो गये, गहरे पानी में डूबने से दोनों ही बालक काल के गाल में समा गये और जल समाधी बन गई, मामला थाना उगली के अंतर्गत ग्राम पिपरिया का है, इस हृदय विदारक हादसे में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित पंद्रे (उम्र 8 वर्ष), पिता राकेश पंद्रे, निवासी पिपरिया का शव पहले ही बरामद कर लिया गया, बाद में संजीव अड़मे (उम्र 8 वर्ष पिता शिवचरण अड़मे निवासी पिपरिया की तलाश पुलिस एवं सथानिय गोता खोरों और ग्रामीणों द्वारा लगातार की गई, दूसरे बच्चे संजीव अड़मे का शव भी देर रात को बरामद कर लिया गया है,घटना के बाद पूरे गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड पडी,पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, घटना दिनांक 4 मई शाम की पुलिस थाना प्रभारी के दिशा निर्दश पर ऐ एस आई सुमेर चंद ऊइके ने बताया कि दोनों बालक खेल के दौरान तालाब के गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई, जिस स्थान पर शव बरामद हुए वहां 10-12 फिट पानी था, गल आदी डालकर रेस्क्यू किया गया,स्थानीय गोताखोर और परिजनों की मदद से दोनों शवों को सुरक्षित निकाला गया और अगले दिन सुबह पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कार्रवाई बाद दोनों बालकों के शव को परिजनों के सौंपने की कार्रवाई की गई और पुलिस थाना उगली ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रहे हैं.
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.