ग्राम रोहासी में भूमि दान का प्रेरणादायक उदाहरण, समाज सेवा की मिसाल बने ईश्वरी प्रसाद साहू
ग्राम रोहासी में समाज सेवा और दानवीरता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। स्वर्गीय चरण साहू की पुण्य स्मृति में उनके पौत्र ईश्वरी प्रसाद साहू द्वारा ग्राम साहू समाज, महामाया मंदिर एवं ध्रुव समाज को लगभग ढाई डिसमिल भूमि दान की गई। यह पुनीत कार्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
भूमि दान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को इस नेक कार्य का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री ईश्वरी प्रसाद साहू ने अपनी निजी भूमि को अत्यंत उदारता, स्वेच्छा और निःस्वार्थ भाव से समाजहित एवं धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित किया।
उनका यह कदम न केवल दानवीरता का परिचायक है, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
ज्ञात हो कि भूमि दान को भारतीय परंपरा में सर्वोच्च दान माना गया है। ऐसे में श्री ईश्वरी साहू का यह निर्णय समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से विधायक संदीप साहू, जिला अध्यक्ष सुनील साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नांदेश्वर साहू, उपाध्यक्ष पीताम्बर साहू, अमृत साहू, हेमंत साहू, उल्लेख साहू, ग्राम अध्यक्ष लाला राम साहू सहित दानदाता के परिवारजन, साहू समाज, ध्रुव समाज एवं महामाया समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CNI News सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.