Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 8, 2026

अस्पतालों, बीमा कंपनियों एवं टीपीए की देरी से मरीजों को राहत दिलाना आवश्यक – प्रवीन खंडेलवाल



अस्पतालों, बीमा कंपनियों एवं टीपीए की देरी से मरीजों को राहत दिलाना आवश्यक – प्रवीन खंडेलवाल



दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद  ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  को पत्र लिखकर अस्पतालों में डिस्चार्ज के समय बीमा कंपनियों, टीपीए (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) और अस्पतालों के बीच होने वाली अनावश्यक देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लाखों मरीज मेडिकल इंश्योरेंस लेने के बावजूद इलाज पूरा होने और डॉक्टर द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद भी घंटों तक अस्पतालों में केवल औपचारिकताओं के कारण रुके रहने को मजबूर हैं।


उन्होंने कहा कि कैशलेस इलाज और स्वास्थ्य बीमा का उद्देश्य मरीजों को राहत और सुरक्षा देना था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में मरीज मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई मामलों में पहले से इलाज स्वीकृत होने के बावजूद डिस्चार्ज के समय अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जाते हैं और टीपीए, बीमा कंपनियां एवं अस्पताल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहते हैं।


श्री खंडेलवाल ने IRDAI चेयरमैन को भी पत्र लिखकर बीमा कंपनियों और टीपीए के लिए सख्त एवं समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अतिरिक्त समय रुकने से मरीजों पर बेड चार्ज, दवाइयों और अन्य खर्चों का अतिरिक्त बोझ पड़ता है, जबकि दूर-दराज से आए परिवारों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


उन्होंने मांग की कि डिस्चार्ज दस्तावेज जमा होने के बाद 1–2 घंटे के भीतर अंतिम स्वीकृति अनिवार्य की जाए, तय समय में जवाब न मिलने पर “डीम्ड अप्रूवल” माना जाए तथा अस्पताल, टीपीए और बीमा कंपनियों की स्पष्ट जवाबदेही तय हो। साथ ही एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 24×7 क्लेम क्लियरेंस सुविधा और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था लागू की जाए।


श्री खंडेलवाल ने कहा कि मरीज कोई “फाइल” नहीं बल्कि एक संवेदनशील मानव जीवन है, इसलिए स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रक्रिया-केंद्रित नहीं बल्कि मरीज-केंद्रित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर प्राथमिकता से निर्णय लेकर करोड़ों बीमाधारक मरीजों को राहत प्रदान करेगी। 


दीपक सेठी 

कैट संभागीय अध्यक्ष 

जबलपुर (मध्य प्रदेश) 

9826 162271

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad