Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 8, 2026

व्यापारी संगठनों एवं व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार



व्यापारी संगठनों एवं व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार



जबलपुर भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के निर्णय का जबलपुर सहित पूरे प्रदेश के व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।


व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान, योजनाओं के निर्माण तथा शासन और व्यापारियों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच सिद्ध होगा। वर्षों से व्यापारी वर्ग इस प्रकार के बोर्ड की मांग कर रहा था, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरा कर व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है।


व्यापारी संगठनों ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश एवं देश के विकास में सबसे अधिक कर (टैक्स) देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन लंबे समय से व्यापारियों के हितों के लिए इस प्रकार की पहल नहीं हुई थी। मध्यप्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन निश्चित रूप से ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे व्यापारियों में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अल्प प्रवास के दौरान डुमना में जबलपुर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर उनका स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस अवसर पर मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ, कैट से संदेश जैन, रोहित खटवानी, दीपक सेठी, महाकौशल चेंबर ऑफ कॉमर्स से प्रभात जैन, सर्राफा एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष नवीन सराफ, मच्छरहाई व्यापारी संघ से मंजेश जैन, मेन रोड व्यापारी संघ से प्रवीण जैन, बेंगल एसोसिएशन से अभिषेक जैन, मुकदमगंज व्यापारी संघ से भीमलाल गुप्ता, नरघैया व्यापारी संघ से अनुज जैन, मानस भवन/नॉर्मल स्कूल व्यापारी संघ से मोनू साहू, फुटकर कपड़ा विक्रेता संघ से गौरव जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



दीपक सेठी 

कैट संभागीय अध्यक्ष जबलपुर (मध्य प्रदेश) 

9826162271

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad