Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 8, 2026

पसान में 'जंगल राज', ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

 पसान में 'जंगल राज', ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम




कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है





 कि पुराने कांग्रेसी नेता साजिद इराकी ने ग्राम सेवक क्वार्टर एवं गोदाम पर सालों से अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के ढाई महीने बाद भी प्रशासन खाली कराने में नाकाम साबित हो रहा है।




ग्रामवासी रामशरण सिंह तंवर, राजकुमार और विकास ने SDM ऑफिस पोंडी उपरोड़ा एवं तहसीलदार ऑफिस पसान में 20/02/2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि साजिद इराकी ने खसरा नंबर 180/2 में स्थित 6 डिसमिल रिकॉर्ड भूमि पर बने ग्राम सेवक आवास एवं गोदाम को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि गोदाम को तुड़वाकर वहां निजी मकान का निर्माण कराया जा रहा है।


स्टे के बाद भी निर्माण जारी:

तहसीलदार पसान द्वारा मामले में स्टे ऑर्डर जारी किया गया था। इसके बावजूद ढाई महीने बीत जाने पर भी ग्राम सेवक आवास क्वार्टर को साजिद इराकी के कब्जे से खाली नहीं कराया जा सका है। निर्माण कार्य जारी रहने की बात भी सामने आ रही है।


'नेताओं का संरक्षण' का आरोप:

आवेदनकर्ताओं का आरोप है कि साजिद इराकी पुराने कांग्रेसी नेता हैं और उन्हें पसान के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। ग्रामीणों के अनुसार साजिद इराकी खुलेआम कहता है कि "यहां के नेताओं को हम चुनाव जितवाते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" ढाई महीने में कार्रवाई न होना इस बात को सच साबित करता दिख रहा है।


जंगल भूमि पर कब्जा:

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खसरा नंबर 180/1, 180/2, 180/4 की 0.24 डिसमिल सम्मिलित भूमि 'बड़े झाड़ के जंगल' मद में दर्ज रिकॉर्ड भूमि है। सवाल उठ रहा है कि जंगल की रिकॉर्ड भूमि पर इस तरह निजी अतिक्रमण को प्रशासन कैसे स्वीकार कर रहा है।


सुशासन पर सवाल:

तहसीलदार पसान और SDM पोंडी उपरोड़ा ढाई महीने में एक मकान खाली नहीं करा सके। इससे मुख्यमंत्री के 'सुशासन तिहार' पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि प्रशासन कब तक साजिद इराकी को संरक्षण देता रहेगा।


प्रशासन का पक्ष:

इस संबंध में तहसीलदार पसान और SDM पोंडी उपरोड़ा से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad