Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 23, 2026

जनता के विश्वास , कानून की प्रतिष्ठा और पुलिस के सम्मान की जीत है करही गोलीकाण्ड की सफलता - एसपी विजय पाण्डेय

 जनता के विश्वास , कानून की प्रतिष्ठा और पुलिस के सम्मान की जीत है करही गोलीकाण्ड की सफलता - एसपी विजय पाण्डेय 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा ~ ग्राम करही गोलीकांड मामलें में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करने के बाद जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (आईपीएस) ने मीडिया से कहा कि जांजगीर-चांपा पुलिस के लिये यह केवल एक हत्या का मामला नहीं था , बल्कि यह कानून व्यवस्था , जनता के पुलिस के प्रति विश्वास और पुलिस की कार्यक्षमता की सबसे कठिन परीक्षा थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय , आक्रोश और असुरक्षा का माहौल था। लगातार जनदबाव , आलोचनायें , मीडिया की नजर , राजनीतिक एवं सामाजिक चर्चाओं के बीच सीमित सुरागों के बावजूद पूरी पुलिस टीम ने हार नहीं मानी , बल्कि इसे अपनी प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी का विषय मानकर लगातार काम किया। पुलिस सेवा में प्रतिदिन नई-नई और कठिन चुनौतियां सामने आती हैं , जिनका समाधान केवल कड़ी मेहनत , धैर्य , त्याग , मानसिक दृढ़ता और विपरीत परिस्थितियों से सामना करके ही संभव हो पाता है। ग्राम करही में पिछले महीने हुये गोलीकांड भी ऐसा ही एक चुनौतीपूर्ण और यादगार प्रकरण रहा , जिसने पुलिस टीम की क्षमता , समर्पण और साहस की वास्तविक परीक्षा ली। यह घटना पुलिस सेवा के कैरियर में हमेशा एक महत्वपूर्ण और यादगार अध्याय के रूप में याद रखी जायेगी। तपती गर्मी , लंबी दूरी की दबिश , अंधेरी रातों की निगरानी , घटनास्थल सुविधा विहीन गांव में विशेष कैंप , लगातार फील्ड मूवमेंट , दो सौ से अधिक सीसीटीवी फूटेज का विश्लेषण , तकनीकी साक्ष्यों का संग्रहण , साइबर एवं आसूचना टीम की सक्रियता और सात राज्यों तक की गई जांच ने इस अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई बार जांच भटकी , कई बार परिस्थितियां प्रतिकूल रहीं , लेकिन टीम का धैर्य , साहस और समर्पण कभी कमजोर नहीं पड़ा।‌“ऑपरेशन हंट” के तहत जिस रणनीतिक और आक्रामक तरीके से आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया गया , वह जांजगीर-चांपा पुलिस की पेशेवर दक्षता , टीमवर्क और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त उदाहरण है। यह सफलता केवल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं , बल्कि जनता के विश्वास , कानून की प्रतिष्ठा और पुलिस के सम्मान की जीत है। इस उल्लेखनीय सफलता हेतु आदरणीय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन , समस्त राजपत्रित अधिकारियों ,थाना प्रभारी गण , थाना स्टाफ , साइबर टीम , आसूचना इकाई , मीडिया एवं सहयोगी नागरिकों के योगदान को सादर नमन। जांजगीर-चांपा पुलिस भविष्य में भी इसी साहस , प्रतिबद्धता और जनविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad