काम की धीमी रफ्तार के कारण स्थानीय लोग और छात्र काफी परेशान हैं : अशवंत तुषार साहू
महासमुंद : राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने बताया
महासमुंद में बरौडा चौक से मचेवा (कलेक्टोरेट मार्ग) तक निर्माणाधीन सड़क से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण के कारण मार्ग की स्थिति बदहाल है, जिससे धूल,गिट्टी से हादसों का खतरा बढ़ गया है। इस मुख्य मार्ग पर कलेक्टोरेट, सरकारी दफ्तर और कॉलेज होने से भारी ट्रैफिक का दबाव बना रहता है ।
राहगीरों की प्रमुख समस्याएं: धूल,गिट्टी और गंदगी: निर्माण के कारण उड़ने वाली धूल से राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
हादसों का डर: सड़क चौड़ीकरण के चलते खुदाई और जर्जर स्थिति से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं।
ट्रैफिक जाम: यह मार्ग कलेक्टोरेट को जोड़ता है, ऐसे में निर्माण कार्य के कारण पीक ऑवर्स में लंबा ट्रैफिक जाम लगता है।
धीमी गति: काम की धीमी रफ्तार के कारण स्थानीय लोग और छात्र काफी परेशान हैं, जिन्हें रोज़ाना आने-जाने में लंबा समय लग रहा है। पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग द्वारा इस मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर के लिए प्रक्रिया की गई थी, लेकिन वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य की गति और सुरक्षा मानकों को लेकर लोगों में असंतोष है।
तुषार साहू ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन सही प्लानिंग के अभाव में नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.