Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 8, 2026

खेल के मैदान से मजबूत हो रहा पुलिस और आम जन का विश्वास” अपराधिक तत्वों की खैर नहीं वनांचल क्षेत्रों में कबीरधाम पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल से युवाओं में बढ़ा उत्साह।

 खेल के मैदान से मजबूत हो रहा पुलिस और आम जन का विश्वास” अपराधिक तत्वों की खैर नहीं



वनांचल क्षेत्रों में कबीरधाम पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल से युवाओं में बढ़ा उत्साह।


जिला कबीरधाम के वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से बढ़ावा देने एवं युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह के निर्देशन में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संबंध/विश्वास और अपराधिक तत्वों को वनांचल क्षेत्र से जड़ से उखाड़ फेंकने में सहभागिता स्थापित करने हेतु विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।


इसी क्रम में थाना रेंगाखार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेंडा एवं बावातालाब में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।खेल के मैदान में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।


क्षेत्र के नागरिकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह से सौजन्य भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारी लगातार ऐसे आयोजनों में सहभागिता निभाकर ग्रामीण युवाओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।


क्रिकेट प्रतियोगिता में थाना रेंगाखार प्रभारी बी.एल. बीसेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। थाना प्रभारी श्री बी.एल. बीसेन ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं तथा अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर खेल, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।


ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कबीरधाम पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से वनांचल क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल रहा है तथा पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संबंध और अधिक मजबूत हो रहे हैं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad