Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 22, 2026

'अंगना म शिक्षा' समर कैंप: ग्राम पंडरिया में बच्चों को सिखाए सेहत के गुर, ओआरएस घोल पिलाकर दी डिहाइड्रेशन से बचने की सीख

 'अंगना म शिक्षा' समर कैंप: ग्राम पंडरिया में बच्चों को सिखाए सेहत के गुर, ओआरएस घोल पिलाकर दी डिहाइड्रेशन से बचने की सीख



खैरागढ़। शासन के निर्देशानुसार बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए 'अंगना म शिक्षा' कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंडरिया संकुल -सडी विकासखंड -छुईखदान जिला केसीजी में शिवांगी पशीने के मार्गदर्शन में समर कैंप का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है, जहाँ बच्चे खेल-खेल में शिक्षा और जीवन उपयोगी कौशल सीख रहे हैं।


निरीक्षण करने पहुँचीं शिवांगी पसीने (प्रधान पाठिका केसीजी -डीआरजी )

कैंप की गतिविधियों का जायजा लेने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए शिवांगी पसीने प्रधान पाठिका डीआरजी के सी जी द्वारा ग्राम पंडरिया के समर कैंप का विशेष विजिट (निरीक्षण) किया गया। उन्होंने कैंप में चल रही गतिविधियों को देखा और बच्चों की सक्रियता की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बच्चों और उपस्थित माताओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।


भीषण गर्मी में सेहत की सुरक्षा: बताया ORS घोल का महत्व

इस समर कैंप की सबसे खास बात यह रही कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवांगी पसीने ने बच्चों को ओआरएस (ORS) घोल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि:


गर्मियों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने का खतरा बढ़ जाता है।


ओआरएस का घोल शरीर में पानी और जरूरी लवणों की कमी को तुरंत पूरा करता है।


उल्टी, दस्त या अत्यधिक पसीना आने पर यह एक जीवन रक्षक दवा की तरह काम करता है।


बच्चों को पिलाया गया ओआरएस का घोल:


सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि कैंप में उपस्थित सभी बच्चों को ओआरएस का घोल बनाकर पिलाया भी गया, ताकि बच्चे इसके स्वाद और उपयोगिता से वाकिफ हो सकें।


पालकों और ग्रामीणों ने की सराहना

'अंगना म शिक्षा' के तहत आयोजित इस समर कैंप में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता के इस अनूठे प्रयास की ग्रामीणों,पालकों , विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय गिरेंद्र सुधाकर सर, बीआरसी दुष्यंत शर्मा सर, सीएसी पी एल साहू सर ने जमकर सराहना की है। शिवांगी पसीने के इस जमीनी प्रयास और कुशल मार्गदर्शन से बच्चों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad