राजनांदगांव
महतारी वंदन योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में महिलाओं ने करवाया E-KYC
माताओं एवं बहनों को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन
योजना का पूर्ण लाभ दिलाने तथा कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य को लेकर आज वार्ड क्रमांक 46, तेली पारा स्थित अम्बेडकर भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना E-KYC पूर्ण कराया एवं योजना का लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान महिलाओं को महतारी वंदन योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। महिलाओं की भारी उपस्थिति और सकारात्मक सहभागिता यह दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँच रही हैं।
शिविर के आयोजक भाजयुमो जिला मंत्री सुनील सेन ने कहा हमारा निरंतर प्रयास है कि सरकार की प्रत्येक जनहितकारी एवं जनकल्याणकारी योजना का लाभ सरल, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचे, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही अपने अधिकार एवं लाभ से वंचित न रहे।
इस शिविर में विशेष रूप से माधव साहू (माधव ग्राहक सेवा केंद्र), शैलेन्द्र सिंह, तीरथ साहू, विनोद यादव, टिकेश्वर राजपूत (टिंकू) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरुणा दीदी एवम देवकुमारी दीदी का सहयोग रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.