नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -आज राजधानी रायपुर के सबसे प्राचीन मंदिर के नवनिर्मित परिसर में श्री बांके बिहारी जी की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह संपन्न हुआ । इस शुभ अवसर पर भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, शोभा यात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय जल से स्वागत किया
गया।यह ऐतिहासिक मंदिर सन् 1870 में श्री बैजू अग्रवाल जी द्वारा स्थापित किया गया था।
मंदिर जीर्ण अवस्था में होने के श्री बांके बिहारी ट्रस्ट द्वारा समाजजनों के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार किया गया। मंदिर परिसर में भगवान शिव -पार्वती एवं ज्योतिर्लिंग, मां दुर्गा, श्री हनुमान जी, माता महालक्ष्मी एवं श्री अग्रसेन जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।
इस आयोजन में आचार्य श्री ओमप्रकाश जी जोशी के सानिध्य में 11विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन एवं सभी धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए । कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने इस धार्मिक आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.