Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 11, 2026

रुणिचा के बाबा रामसापीर की मनोहारी छवि के दर्शन से भक्त हुए धन्य जम्मा का अद्भुत समा बांधा बाल व्यास हार्दिक व्यास ने 11 जून को श्याम संकीर्तन दरबार निखिल श्याम शर्मा के मुखारविंद से

 रुणिचा के  बाबा रामसापीर की मनोहारी छवि के दर्शन से भक्त हुए धन्य 



जम्मा का अद्भुत समा बांधा बाल  व्यास हार्दिक व्यास ने 


11 जून को श्याम संकीर्तन दरबार निखिल श्याम शर्मा के मुखारविंद से 


राजनांदगांव।  16 दिवसीय श्री नारायण महामहोत्सव में  आराधना भक्ति संगम के अनेक रंगों की वर्षा हो रही है वर्षा की एक बूंद के लिए भक्त आतुर है  अद्भुत  दरबार में आज दसमी में सुगंधित केसर लाल गुलाबो की माला मे रुणिचा के लाल अजमल घर अवतारी राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज का अलौकिक दरबार सजाया गया




  भक्तों ने बाबा की दिव्य की आहुति डालकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की बाबा से प्रार्थना की। बाबा दयालु है भक्तों की भीड़ बाबा के दरबार में लगातार बढ़ती गई बाल कलाकार हार्दिक व्यास ने बाबा रामदेव का  जन्म की कथा से लेकर उनके जीवन का संपूर्ण वृतांत जम के रूप में सुनाया ऐसा जम्मा में भक्त भक्ति में शराबोर होकर ओतप्रोत हो गए जममा के प्रारंभ से अंत तक बाबा की तीन आरती एवं अंत में  श्री सत्यनारायण भगवान की  महा आरती  उपस्थित जनों ने उतरी ।



   समिति के सचिव सौरभ  एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया  ने बताया कि अधिक मास जीसे पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है दान धर्म सत्कर्म सेवा परोपकार और प्रभु नारायण की भक्ति में  श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में भक्ति भक्ति धारा की धारा निरंतर बढ़ती जा रही है भक्ति की धारा धीरे-धीरे निरंतर तालाब का आकार लेते हुए नदी के आकार में परिवर्तित हो रही है 

 उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रारंभ से अंत तक रुणिचा के अवतारी रामदेव बाबा के जय घोष से भक्ति का ऐसा  वातावरण बना कि मानो स्वयं  बाबा रामदेव साक्षात श्री नारायण धाम  पधारे हो भक्ति की मस्ती में झूमते गाते भक्त कीअपनी मस्ती में मस्त रहे  ऐसा अनोखा वातावरण भक्त और भगवान का संगम पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन प्रस्तुत हो रहा है ।

 विशिष्ट अतिथियों ने की महाआरती में सहभागिता

      इस अवसर पर  जिला भाजपा के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत , एमआईसी मेंबर राजा मखीजा  तरुण लहरवानी जिला भाजपा उपाध्यक्ष,रमेश सोनवानी जिला सोशल मीडिया प्रभारी, दादू सोनकर अध्यक्ष किसान मोर्चा आयुष जैन डीएफओ राजनंदगांव, सुरुचि मिश्रा सीईओ जिला पंचायत राजनंदगांव ,   आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ,अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल , समाजसेवी संतोष अग्रवाल राधा कृष्ण एजेंसी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव सौरभ खंडेलवाल, भवन व्यवस्था प्रभारी राहुल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का  दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी ने महाआरती में सहभागिता निभाई।

भवन व्यवस्था प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा राहुल अग्रवाल ने बताया कि 

 आज 11 जून एकादशी के अवसर पर श्री श्याम संकीर्तन दरबार  सजेगा पुरुषोत्तम मास की एकादशी का बड़ा ही महत्व है इस अवसर पर यह महासंगम होगा की भक्त श्री श्याम संकीर्तन दरबार में स्वर सेवा निखिल श्याम शर्मा  के मुखारविंद से प्रवाहित होगी जिसमें मीठे मीठे भाव भर भजनों की अनुपम प्रस्तुति होगी ।

      मंदिर समिति के कार्यकारिणी सदस्य विष्णु लोहिया नरेंद्र गोयल ने बताया कि अध्यक्ष हरीश अग्रवाल केनेतृत्व एवं मार्गदर्शन में  भक्ति धारा निरंतर बह रही है।

परिवार सहित शामिल होने की अपील

    समिति के सह सचिव रामावतार जोशी ने समस्त श्रद्धालुओं, माता-बहनों एवं नगरवासियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर नारायण भक्ति का आनंद प्राप्त करने का आग्रह किया है। जब उपरोक्त जानकारी श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad