ब्रेकिंग न्यूज़
बोदलकसा जलाशय में नाव पलटने से 2 लोगों की मौत....
रिपोर्टर : सतीश पारधी गोंदिया
महाराष्ट्र के तिरोड़ा तालुका से एक दुखद खबर सामने आ रही है। नागझिरा टाइगर रिजर्व (व्याघ्र प्रकल्प) क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बोदलकसा जलाशय में आज एक नाव (डोंगा) पलट गई।
इस दर्दनाक हादसे में बरबसपुरा के रहने वाले
2 लोगों की मौत होने की प्राथमिक जानकारी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) की टीम और तिरोड़ा पुलिस विभाग के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच चुके हैं।
जलाशय में रेस्क्यू ऑपरेशन और लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान तेजी से शुरू कर दिया गया है।
पुलिस प्रशासन स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकालने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। इस घटना के बाद से बरबसपुरा गांव और आस-पास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई है।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.