दिनांक 11.06.2026
डायल-112 सेवा टीम की तत्परता से युवक की बची जान एवं चोरी गए एक लाख रूपये सहित आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।
आपातकालीन स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी, महिला संबंधी अपराध, विवाद, मारपीट, आपराधिक घटनाओं या किसी भी संकट के समय बिना संकोच 112 नंबर करें डायल।
साजा बेमेतरा, 11 जून 2026 : छत्तीसगढ़ शासन की यह महत्वाकांक्षी डायल-112 ईआरवी योजना आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन पर* बेमेतरा जिले में आम नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये एक्के नम्बर सब्बो बर डायल-112 सेवा, ईआरवी वाहन 24 घंटे सक्रिय रूप से तैनात हैं, जिससे सड़क दुर्घटना, महिला संबंधी अपराध, विवाद, मारपीट, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों को तत्काल एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
बेमेतरा पुलिस को आपातकालीन सेवा डायल - 112, हाईटेक 12 नये ईआरवी वाहन प्रदाय किया गया है। आम जनता को संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से बेमेतरा जिले के थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, बेरला, साजा, परपोडी, खम्हरिया, नवागढ, नांदघाट, दाढी एवं चंदनू को 12 नए आधुनिक डायल - 112 एवं 02 हाईवे पेट्रोलिंग चारपहिया वाहन दिया गया है। इन वाहनों के आने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
ज्ञात हो कि 22 मई 2026 को बेमेतरा जिले के डायल-112 टीम नवागढ़ की त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। डायल-112 टीम नवागढ़ को सूचना मिली कि नवागढ़ के तिलका पारा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी।
मौके पर पहुंचने पर एक महिला* घर से बाहर निकलकर चिल्लाते हुए कह रही थी कि उसका बेटा फांसी लगा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक विजय कुमार घृतलहरे एवं चालक रविशंकर साहू तत्काल घर के अंदर पहुंचे। वहां एक युवक उम्र लगभग 27 वर्षीय पंखे में पर्दे का फंदा बनाकर झूल रहा था। डायल-112 टीम के जवानों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत नीचे उतारकर उसकी जान बचाई।
इसके बाद युवक को तत्काल* डायल-112 सेवा वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ उपचार हेतु पहुंचाया गया था।
इसी क्रम में 24 मई 2026 को* डायल 112 सी 4 रायपुर से कॉलर संतोष गोंड द्वारा जहर सेवन का इवेंट मिलने पर तत्काल मौके में पहुंचकर नवागढ डायल-112 सेवा वाहन में तैनात आरक्षक रविकांत चन्द्रवंशी द्वारा शासकीय अस्पताल नवागढ ले जाकर उसकी उसकी जान बचाई थी।
इसी क्रम में आज 11 जून 2026 को डायल-112 सेवा वाहन बेमेतरा डियूटी में तैनात आरक्षक लक्ष्मी टंडन को रजिस्टार ऑफिस कोबिया बेमेतरा में 1,00,000/ (एक लाख रूपये) चोरी कर चोर के भागने की सूचना मिलने पर डायल-112 सेवा बेमेतरा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोर एवं चोरी किये रकम को पकडकर वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस के सुपुर्द किया गया हैं।
जिला बेमेतरा में डायल - 112 सेवा शुभारंभ दिनाँक 20 मई 2026 से अब तक कुल 728 इवेंट (प्रकरण) डायल -112 के माध्यम से प्राप्त हुआ हैं। जिसमें आपातकालीन स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, विवाद, मारपीट, आगजनी, जहर सेवन और फांसी लगाने वाले प्वाइंट शामिल हैं । डायल 112 सेवा में तैनात जवानों द्वारा आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता कर अपनी उत्तम सेवा प्रदान कर रही है।
बेमेतरा पुलिस जिले के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी, महिला संबंधी अपराध, विवाद, मारपीट, आपराधिक घटनाओं या कसी भी संकट के समय बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.