Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 16, 2026

'विश्वास, विकास और जनकल्याण' के 12 साल: भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडे के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के अंतिम ग्राम तेलियापानी,पुटपुटा,भाखूर,छिन्दीडीह पहुँची भाजयुमो की टीम मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद, गांवों में पहुंचा जनसंपर्क अभियान

 

'विश्वास, विकास और जनकल्याण' के 12 साल: भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडे के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के अंतिम ग्राम तेलियापानी,पुटपुटा,भाखूर,छिन्दीडीह पहुँची भाजयुमो की टीम



मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद, गांवों में पहुंचा जनसंपर्क अभियान


कबीरधाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरीहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में भाजयुमो जिला जिलाध्यक्ष उमंग पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतिम वनांचल ग्राम तेलियापानी, पुटपुटा, भाखूर और छिन्दीडीह पहुंची, जहां बैगा आदिवासी परिवारों एवं वनवासी बंधुओं से उनके आवास पर जाकर आत्मीय मुलाकात की गई।भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय के द्वारा 

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव और जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति जानी गई। ग्रामीणों ने बताया कि आवास, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और किसान हितैषी योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।


भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पांडातराई, मोहगांव, पंडरिया एवं कुई-कुकदूर मंडल में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी पहुंचकर हितग्राहियों और ग्रामीणों से संपर्क किया। जिसमे संजुराम बैगा रसलू बैगा भोलाराम टेकान तिलक राम यादव संतराम बैगा लामू राम बैगा बिरसू बैगा राकेस पंदराम संतराम परस्ते मांघी राम यादव एव अन्य लाभार्थीयो से भेट मुलाक़ात किए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।


भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी  ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य हुआ है। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझना भी है।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा जनसेवा, राष्ट्रहित और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस संपर्क अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पांडे जी भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी जी , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नरोत्तम साहू जी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन कुंभकार जी, नरेश चंद्रवंशी  मनीष चंद्रवंशी  झयकुमार चंद्रवंशी संतराम उदय मानिकपुरी धुर्वे ,शिवचरण यादव भोलाराम टेकम यशवंत श्रीवास विजय गाड़ेवालरामेश्वर रामफल यादव जी पूरन सिंह राजपूत जी हरि साहू श्रवण साहू जी सतीश यादव जी परस राम साहू जी, मनोज यादव जी, राजबिहारी ठाकुर जी, भेखू साहू जी, प्रमोद यादव जी, हिरा साहू जी, घुराउ यादव जी, रामचरण यादव जी, राकेश मानिकपुरी, शिवकुमार साहू, जयराम साहू, दिलेश्वर साहू, कमोद यादव,जी उपस्थित रहे

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad