Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 4, 2026

उप निर्वाचन 2026: 4 जून को सुबह 08 बजे से शुरू होगी मतगणना, तैयारियां पूरी सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद के लिए पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में होगी मतगणना मतगणना के लिए होंगे 15 टेबल, 1 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग

 उप निर्वाचन 2026: 4 जून को सुबह 08 बजे से शुरू होगी मतगणना, तैयारियां पूरी



सहसपुर लोहारा अध्यक्ष पद के लिए पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में होगी मतगणना


मतगणना के लिए होंगे 15 टेबल, 1 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग


कवर्धा, 03 जून 2026/ नगर पालिका उप निर्वाचन 2026 के तहत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए 01 जून को हुए मतदान के पश्चात 04 जून, गुरुवार को मतगणना होगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मतगणना पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रातः 08 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए 15 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं। मतगणना 01 राउंड में पूरी होगी। हर काउंटिंग टेबल में एक गणना पर्यवेक्षक और एक गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए 15 मतगणना दल बनाए गये हैं और 6 दल रिजर्व में रखे गये हैं। मतगणना केंद्र में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार काउंटिंग से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


  उल्लेखनीय है कि 01 जून को उप निर्वाचन के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष पद के वोटिंग हुई, जिसमें कुल 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यहां 2066 पुरुष और  2171 महिला मतदाताओं सहित कुल 4237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad