ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल दंतेवाड़ा
दिनांक – 04.06.2026
दंतेवाड़ा जिले के बचेली मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध बचेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय भा.पु.से. के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरंदुल कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में अवैध शराब, नशीले दवाई, मादक पदार्थ ब्रिकी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है।
इसी क्रम में दिनांक 03.06.2026 को मुखबीर से सूचना मिलने पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ब्रिकी करने वाले मिलेश भास्कर पिता सुखराम भास्कर उम्र 19 वर्ष निवासी पांडूपारा बचेली को डैम रोड बचेली के पास दबिश देकर अंग्रेजी शराब ब्रिकी करने रखे एक प्लास्टिक नीला, पीला रंग के थैला में अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा सुपेरियर का 18 नग पौवा प्रत्येक 180 मिली. कुल शराब की मात्रा 3240 मिली. कुल कीमत 2160/-रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बचेली में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 34(1 क आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिर0 किया गया है। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध बचेली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में बचेली थाना से उनि. लोचन प्रसाद पैकरा, सउनि. गोवर्धन निर्मलकर, प्रधान आरक्षक नरेश मंडल, आरक्षक प्रताप सिंह मरकाम, सहदेव वेक एवं डीएसएफ आरक्षक आशा राम इस्तम की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.