अरपा नदी में हो रहा अवैध रेत खनन
गांव के मुखिया बने रेत माफिया
बिलासपुर - जनपद कोटा क्षेत्र ग्राम पंचायत पोड़ी सरपंच और पंच की मिलीभगत से अरपा नदी में हो रहा अवैध खनन और सरपंच और पंच गांव के मुखिया हि बने रेत माफिया।
अरपा नदी में कारोबार इसमें नाबालिक बच्चे भी आ रहे हैं जो गाड़ी के साथ रेती भरने के लिए उनसे पूछा गया तो बोलते हैं कि यह लोग तो घूमने आए हैं इससे पहले कई घटनाएं हो चुकी है जिससे मासूम बच्चों की जान जा चुकी है
यह सब को नजरअंदाज करते हुए सरपंच और पंच दोनों जिम्मेदार जो सुबह और शाम को चार चार लोग पैसा वसूली करते हैं पर ट्रैक्टर के पीछे ₹300 वसूली करते हैं जिसे ड्राइवर से पूछने पर साफ-साफ बताया गया कि हम हर ट्रिप में ₹300 पंच को देते हैं जो वह सरपंच तक पहुंच जाते हैं
लगातार 40 से 50 गाड़ी एक साथ निकलती है और 10-10 ट्रिप रोज लगा रही है यह गाड़ियां करगी रोड कोटा, कंचनपुर ,सलका नवागांव , डबरिपारा, बिल्लिबन्द ,पोडि . आमाली, की गाड़ियां हैं जिसमें रोज आना-जाना और भारी मात्रा में वहां पर रेत निकाला जा रहा है इसमें पूछने पर एक ही जवाब मिल रहा है की पंच और सरपंच की मौजूदगी में या रेत यहां से निकाला जा रहा है इतना खतरनाक तरीके से दो इंजन टोचन करके रेत बाहर निकाला जाता है और यह बहुत बड़ा एक अनहोनी का संकेत है जिससे सरपंच स्वयं जिम्मेदार हैं और यह घटना कभी भी घट सकती है आँखिर मे खनिज विभाग एव प्रशासन क्या कर रही है या उनकी भी मिलीभगत है
दिलीप की रिपोर्ट CNI NEWS BILASPUR CG




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.