पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी।
साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
जुआ सट्टा एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी से नगदी 9,500/- रूपये, मोबाईल एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त।
-----------------------------------
साजा बेमेतरा, 04 जून 2026 :- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 03 जून 2026 को थाना बेमेतरा स्टाफ को जरिये मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम खिलोरा तालाब पार आम पेड के नीचे आम जगह पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है। कि सुचना पर साइबर सेल एवं थाना बेमेतरा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी भगत राम साहू पिता स्व. छोटकू राम साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी खिलोरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 9,500/- रूपये, एक नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000/- रूपये, जुमला कीमती 19,500/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि भानु प्रताप पटेल, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे सहित थाना बेमेतरा एवं साइबर सेल के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.