योग से स्वास्थ्य का संदेश, नवागांव विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
सिमगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय नवागांव में सामूहिक योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग एवं प्राणायाम से हुई। इस दौरान विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य करण सिंह हरवंश, पूर्व सरपंच रमेश साहू, उपसरपंच शिवप्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र कोसले, शिक्षक संतोष देवांगन, रोमेश साहू, बुड़ावन ध्रुव, हरीश साहू, रोजगार सहायक रूपेश साहू, टीकाराम साहू,सोमनाथ साहू, पत्रकार ओंकार साहू, लोकनाथ साहू, हिना ध्रुव, खिलेश्वरी यादव, गोदावरी यादव, लुकेश्वरी सेन, दिव्या भारती सेन एवं प्रीति ध्रुव सहित विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.