रवान में छत्तीसगढ़ महतारी चउरा का भूमिपूजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ी संस्कृति और अस्मिता को समर्पित एक आयोजन शनिवार को ग्राम रवान में देखने को मिला, जहां छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ महतारी चउरा का विधि-विधान से भूमिपूजन एवं महतारी आरती का आयोजन किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय छत्तीसगढ़" के नारों से माहौल गूंजता रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं व युवा आयोजन में शामिल हुए।
भूमिपूजन के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु, जिला अध्यक्ष सरेंद्र वासु यदु, जिला प्रवक्ता दिनबंधु देवांगन (अधिवक्ता), छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सनत यदु, जिला महामंत्री देव वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खिलेंद्र वैष्णव, महिला शहर अध्यक्ष गंगा बांधे, भाटापारा शहर अध्यक्ष रंजना ध्रुव सहित जितेंद्र वर्मा, सतीश यादव, संतोष चोलकर, ओंकार वैष्णव, तामेश्वर साहू, धनेश वैष्णव, सोहन साहू, जयंत साहू, रोहित साहू, दिलहरन आदिले और विनोद मौजूद रहे।
कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि आयोजन से प्रभावित होकर कई युवाओं और महिलाओं ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आयोजकों ने इसे संगठन के विस्तार और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.