कलेक्टर ने बरमकेला तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम, विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 जून 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने तहसील कार्यालय बरमकेला का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम का अवलोकन कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा आवश्यक दस्तावेजों के संधारण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार राज के कक्ष सहित तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में साफ- सफाई,
अभिलेखों के संधारण, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों का समय- सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय परिसर के पीछे स्थित बंजर भूमि में आयोजित बीज उत्सव कार्यक्रम में भी कलेक्टर शामिल हुईं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से बीज रोपण किया गया। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने सीड बॉल (बीज गेंद) को भी बंजर भूमि में रोपित कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य में हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.