Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 23, 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर नशे के खिलाफ बेमेतरा पुलिस की मुहिम – जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त समाज” एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत ग्राम कुसमी बहेरा के ग्रामीण जन को किया गया जागरूक।


  पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर नशे के खिलाफ बेमेतरा पुलिस की मुहिम – जनभागीदारी से बनेगा नशा मुक्त समाज”



  एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के तहत ग्राम कुसमी बहेरा के ग्रामीण जन को किया गया जागरूक।


  बेमेतरा पुलिस की सभी नागरिकों से अपील - नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।”

----------------------------------

         बेमेतरा, 21 जून 2026:- पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा,एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार,  डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के तहत एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों, गांव एवं स्कुल, कालेजों में छात्र/छात्राओं, आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।


         इसी क्रम में आज 21 जून 2026 को “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, दीनानाथ यादव एवं अन्य स्टाफ के द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर ग्राम कुसमी बहेरा के ग्रामीणजन को जागरूक किया गया। 


       इस दौरान ग्रामवासियों से संवाद कर "नशा मुक्त जीवन" की शपथ दिलाई गई। सभी ने "नशा मुक्त जीवन" की शपथ ली और सभी उपस्थितजन ने "जिंदगी को हाँ, नशे को ना" का संकल्प लेते हुए नशीली दवाओं के सेवन से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।


    इस दौरान  ग्रामीण जन को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक रूप से भी व्यक्ति और परिवार को नुकसान पहुँचाता है। सभी को समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।


       बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया जा रहा है। बेमेतरा पुलिस का संदेश है — "जनभागीदारी ही नशा मुक्त समाज की नींव है। आइए, हम सब मिलकर इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करें।"


      साथ ही मादक पदार्थो की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने, मानस – नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और बताया गया कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।  


   “बेमेतरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।”

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad