रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज परिक्षेत्र खरोरा का वार्षिक अधिवेशन एवं सामाजिक सम्मान समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ
खरोरा
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज परिक्षेत्र खरोरा का वार्षिक अधिवेशन एवं सामाजिक सम्मान समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत खरोरा के नया बस स्टैंड स्थित पूर्व विधायक भवन में किया गया. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने इस गौरवशाली आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की.
वार्षिक अधिवेशन के दौरान झेरिया यादव समाज की उन्नति, शिक्षा के स्तर को सुधारने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष मंथन किया गया.
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय सामाजिक पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और परिक्षेत्र से आए सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में झेरिया यादव समाज के महिला, पुरुष और युवा उपस्थित रहे.
इस सामाजिक समागम में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में शामिल रहे नवीन अग्रवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर) श्री रामलाल यादव (जिला अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, जिला रायपुर), श्रीमती सोना वर्मा (अध्यक्ष, भाजपा मंडल खरोरा), घनश्याम चंद्राकर, छगन यादव,
भोला यादव, पंचराम यादव. उपस्थित रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.