रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण ने मन की बात कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए अनिल सोनी जिला प्रभारी ('मन की बात' कार्यक्रम, जिला रायपुर ग्रामीण) नियुक्त किया है
खरोरा
भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण ने मन की बात कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए अनिल सोनी जी जिला प्रभारी ('मन की बात' कार्यक्रम, जिला रायपुर ग्रामीण) नियुक्त किया है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने के लिए पार्टी ने उन पर यह बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है.
अनिल सोनी को जिला रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में 'मन की बात' कार्यक्रम के सुचारू संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित कर कार्यक्रम से जोड़ना, व प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सफलता और उपस्थिति की जानकारी उच्च नेतृत्व तक पहुँचाना.
नगर पंचायत खरोरा के स्थानीय निवासी होने के कारण, उनकी इस नियुक्ति से खरोरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और उम्मीद जताई जा रही है कि वे संगठन के इस महत्वपूर्ण अभियान को गति देंगे.
अनिल सोनी जी ने कहा
इस बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी और मुझ पर अटूट विश्वास जताने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व क़े संगठन मंत्री पवन साय जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंग जी, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग , सांसद बृज मोहन अग्रवाल , विधायक अनुज शर्मा जी, मन की बात प्रदेश प्रभारी प्रितेश गाँधी जी एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.