पिथौरा के रावणभाठा में मानवता कलंकित बेजुबान से कुकृत्य पर भड़का जनआक्रोश
उच्चाधिकारियो के दखल बाद मामला दर्ज
पिथौरा –स्थानीय रावणभाठा क्षेत्र से मानवता को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र के नागरिकों और गौसेवकों को झकझोर कर रख दिया है। 25 जून रात्रि 1 बजे दरमियान हर्ष राजपूत राजा खान मुकेश निर्मलकर ने देखा एक अधेड व्यक्ति गौवंश के साथ अप्रकृतिक कृत्य कर रहा था तीनो को आता देख व्यक्ति वहा से भाग गया, यह घटना मोबाइल मे कैद कर सुबह होते ही गौ क्रांति मंच जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल को जानकारी दी घटना की जानकारी मिलते ही सुबह से ही क्षेत्र के तमाम गौसेवक और जागरूक नागरिक आक्रोषित हो गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के समक्ष मोर्चा खोल दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सजग गौसेवकों मे सौरभ अग्रवाल ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे से संपर्क स्थापित कर पूरे प्रकरण की विस्तृत और प्रामाणिक जानकारी साझा की। मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए उच्चाधिकारियो के निर्देश पर पुलिस पार्टी ने दोपहर तक संदेही आरोपी आइतराम चक्रधारी निवासी रावणभाठा को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
दरमियान गौसेव मनीष अग्रवाल अमन अग्रवाल कीर्ति वर्मा मुक्कु सेन सुमित शर्मा अनिल सेन शुभम चक्रधारी ने स्थनीय पुलिस प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की कि बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और बर्बरता करने वाले इस अपराधी के विरुद्ध बिना किसी शिथिलता के तत्काल कड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद देर रात मामले मे एफआईआर दर्ज किया जा सका
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक प्रभात कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे के कुशल निर्देशन में पुलिस ने तत्परता दिखाई। अंततः देर रात आरोपी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत गैर-जमानती व कठोर धाराओं में मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गयी।
सजग गौसेवक सौरभ अग्रवाल सहित क्षेत्र के गौ सेवकों ने इस संवेदनशील मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे द्वारा प्रदर्शित की गई त्वरित प्रशासनिक सक्रियता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.