शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
बिलाईगढ़।
नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बांसउरकुली में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान पाठक श्री विनोद कुमार डड़सेना द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था।
नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। नए शिक्षा सत्र को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि श्री रामकिशन सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज एवं राष्ट्र के विकास का सशक्त आधार है तथा प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है प्रधान पाठक श्री विनोद कुमार डड़सेना ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नवीन शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया विद्यालय के शिक्षक श्री जीतेंद्र गिरि गोस्वामी, श्री शिवकुमार बंजारे, श्रीमती सरिता कहार एवं श्रीमती ज्योति खड़िया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नए सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को अनुशासन, संस्कार एवं निरंतर अध्ययन का संदेश दिया।कार्यक्रम में विद्यालय की रसोइया, सफाई कर्मचारी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में सभी ने संकल्प लिया कि नवीन शिक्षा सत्र को बच्चों के लिए ज्ञान, संस्कार एवं सफलता का वर्ष बनाया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.