Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 18, 2026

अवैध गांजा परिवहन करते नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 अवैध गांजा परिवहन करते नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


सक्ती - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुये रेड कार्यवाही कर ट्रेलर  में अवैध गांजा परिवहन करने के नाबालिग सहित दो आरोपियों को चौकी फगुरम पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और नाबालिग को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

                                       पुलिस अधीक्षक कार्यालय जेठा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसका खुलासा करते हुये पत्रकारों को बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के आदेश के परिपालन व दिशा निर्देश में गत दिवस 17 जून को मुखबिर के जरिये सुचना मिला कि कुछ व्यक्ति ट्रेलर वाहन टाटा सिगना कमांक आरजे 09 जीसी 5216 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरकर उड़ीसा से चन्द्रपुर फगुरम खरसिया होते हुये राजस्थान की ओर जा रहे हैं। मुखबीर की सूचना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी. डभरा सुमीत गुप्ता एव थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल को अवगत कराकर उनसे उचित दिशानिर्देश प्राप्त किया गया। सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ एनडीपीएस. एक्ट के नियमो का पालन करते हुये सागर फैमली ढाबा के सामने खरसिया डभरा मेन रोड ग्राम बोडासागर के सामने नाकाबंदी करते हुये एक संदिग्ध ट्रेलर के पहुंचने पर तत्काल वाहन को रोक कर रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपियों के कब्जे से 08 अलग-अलग सफेद नीला रंग प्लास्टिक के बोरी में भरा पांच - पांच पैकेट मादक पदार्थ गांजा प्रत्येक पैकेट भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ तथा प्रत्येक पैकेट लगभग पांच - पांच कि०ग्रा० का कुल 40 पैकेट मादक पदार्थ गांजा 208.965 कि०ग्रा० कीमती 1,04,48,250 रू एवं मादक पदार्थ परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर टाटा सिगना कमांक आरजे 09 जीसी 5216 किमती 40,00000 रूपये तथा उस में भरा Fluorspar powder कीमती 21,42,210 रूपये , आरोपीगणों का 02 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन कीमती 15000-15000 रूपये जुमला कीमती 1,66,20,460 (एक करोड छैसठ लाख बीस हजार चार सौ साठ रूपये) को बरामद किया गया। आरोपियो के द्वारा जप्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली , साईबर सेल सक्ती प्रभारी उप निरीक्षक सी.पी. कंवर , सहायक उप निरीक्षक हीराराम संवरा , प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव , प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर , साईबर सेल के आरक्षक अलेक्स मिंज , आरक्षक नान्हीराम यादव , फारूख खान , अनिल रात्रे , दिनेश कुमार पटेल एवं अविनाश देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


अर्पित सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 20 वर्ष थाना - जेवाजा , जिला - अजमेर (राजस्थान) और एक नाबालिग।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad