विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत विशेष पौधरोपण किया
तिल्दा नेवरा – विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ग्राम मढ़ी जिला रायपुर द्वारा किया गया। कम्पनी के अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रांगण में फल, छाया और फूलदार पौधों का रोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कम्पनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक शुभागेश मिश्रा ने किया उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि पेड़ सिर्फ पर्यावरण को ठीक रखने का तरीका नहीं है, बल्कि ये हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने लोगों से हर साल कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। उनके अनुसार, वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का साधन नहीं हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। हर व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य
इस अवसर पर चांडक जी ,शरद राज मिश्रा ,एस के महोबिया अमित सींग सहित अन्य स्थानीय नागरिक ,गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ग्राम मढ़ी जिला रायपुर के अधिकारियो एवं कर्मचारियों एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.