पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा में फुल, फल एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर, एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुलिस लाईन एवं पुलिस कॉलोनी में पौधारोपण – गूंजा पर्यावरण का संदेश।
"वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए हैं संजीवनी – डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू।
साजा बेमेतरा, 05 जून 2026 (शुक्रवार):- रक्षित केन्द्र बेमेतरा में जनरल परेड उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर, एक पेड माँ के नाम, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय)
श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके सहित रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारियों ने रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर में स्थित पुलिस परेड ग्राउंड व आस-पास एवं पुलिस कॉलोनी में फुल, फल एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने बताया गया कि वृक्षों से मानव को अनेक लाभ है पर्यावरण के संरक्षण के लिए आज के समय में पौधारोपण आवश्यक हो गया है सूर्य के प्रकाश में वृक्ष ऑक्सीजन का उत्सर्जन तथा कार्बन डाइऑक्साइड शोषित करते हैं
जिसके फलस्वरूप वातावरण में इसका संतुलन बना रहता है इससे वातावरण की शुद्धि होती है वृक्षों से तापमान का नियंत्रण होता है वृक्ष हमें ऋतु के अनुकुल स्वास्थ्यप्रद फल प्रदान करते है जिनसे हमें आवश्यक विटामिन प्राप्त होते हैं। वृक्ष की पत्तियों से हमें शेष खाद भी मिलता है जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। तथा वृक्षारोपण का कार्य पुण्य कार्यो में सबसे श्रेष्ठ कार्य पौधा रोपण ही है।
प्रकृति संरक्षण की पहल
डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पौधारोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि यह हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छता का संदेश भी देता है। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति संरक्षण का सबसे श्रेष्ठ कार्य है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करने में सहायक होगा।
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) का संदेश
डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को संदेश दिया कि वे अपने-अपने परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने फुल, फल एवं छायादार तथा सजावटी पौधों और फूलों का उपयोग कर अच्छे वातावरण का निर्माण करने पर जोर दिया। इससे न केवल परिसर में आने वाले फरियादी स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण का अनुभव करेंगे, बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार होगा। सजावटी पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जलवायु को नियंत्रित करते हैं और किसी भी स्थान को आकर्षक बनाते हैं।
उन्होनें ने यह भी बताया कि पौधों का रोपण स्वच्छता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन है। सजावटी पौधों का न केवल सौंदर्य में योगदान होता है, बल्कि यह वातावरण को साफ-सुथरा रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और मानसिक शांति लाते हैं, जो किसी भी कार्यस्थल को अधिक उत्पादक और सकारात्मक बना सकते हैं।
डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा जिले के सभी थानों और चौकियों एवं पुलिस कालोनी आवासीय परिसर के खाली उपयुक्त जगहों पर फुल, फल एवं छायादार पौधों का रोपण करने का निर्देश दिया, ताकि पुलिस स्टेशनों के परिसर भी स्वच्छ और सुंदर बने रहें, जिससे वहाँ आने वाले लोगों के मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न हों।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव ने* जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों व पुलिस परिवार से आह्वान किया कि वे अपने परिसर और आवासीय क्षेत्रों में खाली भूमि का उपयोग हरियाली बढ़ाने हेतु करें। उन्होंने इसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानसिक कल्याण से जोड़ते हुए सामूहिक भागीदारी की अपील की।
उन्होने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम”अभियान से जुड़ें और कम से कम एक पौधा अपनी माँ के नाम पर अवश्य लगाएँ। उन्होंने इसे मातृत्व के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरे-भरे भविष्य का संकल्प बताया। सभी ने मिलकर “हरियाली बढ़ाओ, माँ का मान बढ़ाओ” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। एक पेड़ माँ के नाम” न केवल एक वृक्षारोपण कार्यक्रम है, बल्कि यह एक आंदोलन है, यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाए, तो यह पृथ्वी और भावी पीढ़ियों के लिए सबसे सुंदर उपहार होगा। यह न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहायक होता है, बल्कि भूमि की उर्वरता को भी बढ़ाता है।
इस अवसर पर निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सोनल ग्वाला, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्डे, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, राजकुमार साहू, अलील चंद, राकेश साहू, सउनि कंवल सिंह नेताम, जितेन्र्न कश्यप, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष सुरेश चौहान, सतवन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सूरज प्रकाश, जितयेन्द्र कुमार, निधि गुप्ता, कल्पना महंत, चंचल पांडेय, ईश्वरी कुमारी डुप्ले सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी स्टाफ समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.