आधी रात खदान मे बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने दी दबिश ।
अवैध परिवहन पर जताई नाराजगी, खनिज विभाग जुटा कार्यवाही में, एक तरफ नक्सल उनमूलन,और दूसरी तरफ खनिज सम्पदा की लूट।
बीजापुर छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले के मिंगांचल नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बडी कार्य वाही सामने आई है।
जानकारी के अनुसार बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी देर रात 1:30 बजे मौके पर पहुंच कर रेत माफियाओ ं की गतिविधियों का भंडाफोड़ किया।
बताया जा रहा है विधायक के हस्तक्षेप के बाद खनिज विभाग और नैमेड थाना पुलिस टीम तत्काल मिंगांचल नदी पहुंची ।संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक जे सी बी,एक पोलैंड मशीन, और रेत से भरे तीन टिपर वाहन को जप्त किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध रेत उत्खनन कर पडोसी राज्य तेलांगना तक पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मिंगांचल नदी के साथ- साथ तारलागुडा, भद्रकाली , कौंडामौसम जैसे क्षेत्रों मे विशेष अभियान चलाकर अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाई जाये।
अब लोगों की नजर शासन और प्रशासन की कार्यवाही पर टिकी है ।दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होती है या फिर यों ही खेल चलता रहेगा। यदि दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही होती है तो क्षेत्र मे अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण हो पायेगा । स्थानीय लोगों पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ किसे कभी कार्यवाही की मांग किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.