आनंदपुर में जगह-जगह फैली गंदगी,
कचरे के ढेर और साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल
स्वच्छता अभियान या गंदगी अभियान?
विदिशा मध्यप्रदेश। एक तरफ सरकार पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर हमारे ग्राम आनंदपुर में हालात बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रहे हैं।
आज आनंदपुर पंचायत का नजारा देखकर अत्यंत दुःख हुआ। जगह-जगह फैली गंदगी, कचरे के ढेर और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।
सरपंच महोदय की लापरवाही का खामियाजा गांव के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
हम पंचायत प्रशासन से मांग करते हैं कि गांव में तत्काल स्वच्छता व्यवस्था सुधारी जाए, नियमित सफाई कराई जाए तथा ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव — यह केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी आवश्यकता है।
#स्वच्छताअभियान #ग्रामआनंदपुर #स्वस्थगांव #पंचायत_जवाब_दो #ग्रामीण_विकास



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.