पूरे विश्व में आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस आज-
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
4 जून को हर वर्ष आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।जिसकी स्थापना 1982 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी।यह दिवस लोगों का ध्यान उन बच्चों की ओर आकर्षित करता है जो हिंसा और दुर्व्यवहार का सामना करते हैं। यह बच्चों के अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने और उन्हें हिंसा से बचाने के लिए कार्रवाई करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों के लिए यह दिवस 1982 में लेबनान और इजरायल के बीच हुए युद्ध में पीड़ित बच्चों की याद में मनाया जाता है। 19 अगस्त, 1982 को यूएन की एक आपातकालीन बैठक हुई जिसमें लेबनान की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए हर साल 4 जून को दुनियाभर के मासूम बच्चों के लिए तय किया गया। 4 जून 1982 से यह दिवस हर साल दुनियाभर में मनाया जा रहा है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना, और बच्चों के लिए बेहतर दुनिया बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.