कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विश्व साईकल दिवस के अवसर पर साइकल रैली का आयोजन। सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर -कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारीयों द्वारा दिनांक 7-06-2026 को साइकल रैली का आयोजन किया गया। कार्यालय के कर्मचारीयों ने इस रैली में बढ़ -चढ़कर भाग लिया। केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया की अपील पर पूरे देश में संडे आंन साइकल (रविवार साइकल पर सवार) मुहीम प्रारंभ की ,
तथा देश के सभी नागरिकों से आव्हान किया कि इसमें बढ़ -चढ़कर भाग लें। इसी तारतम्य में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में कार्यालय के कर्मचारीयों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।इस अवसर पर कार्यालय के श्री गौरव डोगरा, श्री विकास शुक्ल उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनिमेष शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.